इस तरह से आप चुनें अपना लकी मोबाइल नंबर, पाएं भाग्य का साथ

मोबाइल अब न सिर्फ आपके बात करने का साधन रह भर रह गया है बल्कि इससे आप बैंकिंग और जीवन के कई जरूरी काम को पूरा करते हैं। नौकरी से व्यवसाय तक और रिश्तेदारों से क्लांइट तक हर कोई आपके फोन नंबर से जुड़ा होता है।

कई बार तो आपकी पहचान आपके चेहरे से नहीं बल्कि आपके नाम और फोन नंबंर से होती है। यही वजह है कि आप सब कुछ भूल जाएं लेकिन अपने मोबाइल को कभी भूलते नहीं अगर संयोगवश आप कभी भूल जाते हैं तो मन परेशान हो उठाता है।

लेकिन परेशानी सिर्फ तभी नहीं होती जब आप मोबाइल भूल जाते हैं। कई बार मोबाइल का अनलकी नंबर मिल जाने पर भी आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है।

अंकज्योतिष में बताया गया है कि आप से जुड़े हर नंबर आपके जीवन और भाग्य को प्रभावित करते हैं चाहे वह आपका मोबाइल नंबर ही क्यों न हो। इसलिए मोबाइल का नंबर जब आप ले रहे हों तब इस बात का ख्याल जरूर रखें कि जो नंबर आप ले रहे हैं वह आपके लिए भाग्यशाली हो।


 जानिए कैसे मोबाइल नंबर होगा आपके लिए भाग्यशाली



अंक ज्योतिष के विशेषज्ञ और ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि मोबाइल नंबर लेते समय हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि मोबाइल नंबर के अंकों का योग आपके मूलांक या भाग्यांके से मेल खाता हो।

जैसे किसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर हुआ 9891004444 यानी इस नंबर का कुल योग हुआ 4+5 यानी इस मोबाइल नंबर का शुभांक 9 हुआ। यह नंबर उनके लिए शुभ होगा जिनके मूलांक या भाग्यांक से 9 नंबर मेल खाता हो।

मोबाइल नंबर लेते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि नंबर बढ़ते क्रम में हो। बढ़ते क्रम का नंबर आपकी उन्नति और प्रगति में सहायक होता है।



अनलकी होता है ऐसा मोबाइल नंबर




अंकशास्त्र के अनुसार अगर आपके मोबाइल नंबर में सबसे अधिक बार अंक आठ आता है तो यह शुभ नहीं है। अंक आठ का अधिक बार होना आपको कठिनाइयों में डालता है।

संभव है कि आपका मोबाइल बार-बार खराब हो या आपको खुशी कम और परेशानियों की खबर अधिक मिले। यह माना जाता है कि अंक 8 अधिक होने से आपको बार-बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ता है। खर्च में वृद्घि होती।


ऐसा नंबर होता है अक्सर लकी





जबकि अंक नौ बहुत ही शुभ माना जाता है। यह अंक मोबाइल नंबर में सबसे अधिक बार होना भाग्य को बलवान बनाता है। यह धन वृद्घि में मददगार होने के साथ ही आपके परोपकारी और ज्ञानी होने का सूचक माना जाता है। छात्र, लेखक, दार्शनिक एवं रचनात्मक व्यक्तियों के लिए यह अंक विशेष लाभप्रद होता है।


लेकिन यह जरूरी नहीं कि आप सिर्फ नौ नंबर को लकी मानकर इसके पीछे दौड़ने लगें, यह भी ध्यान रखें कि आप किस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। कार्य क्षेत्र के अनुसार भी नंबर आपके लिए फायदेमंद होता है।

करियर के अनुसार ऐसे चुनें अपना लकी नंबर


अंकज्योतिष के अनुसार अगर आप गायक, संगीतकार, चित्रकार या फिर किसी अन्य कला के क्षेत्र से से जुड़े हुए हैं तो आपको कला जगत में सफलता दिलाने वाले अंक का चुनाव करना चाहिए। आपके लिए अंक 3 और 4 की अधिकता वाला मोबाइल नंबर लकी हो सकता है।

खेल जगत, पुलिस या सेना से जुड़े जुए व्यक्तियों के लिए 6, 7 और 2 अंक शुभ होता है। राजनीति तथा शिक्षण क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के लिए चार की अधिकता वाला नंबर लकी होता है। अगर चार अंक की अधिकता वले नंबर नहीं मिल रहे हों तब अंक तीन की अधिकता वाले मोबाइल नंबर भी ले सकते हैं।
Share on Google Plus

About Unknown

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment